Breaking News

General Knowledge Quiz 251 TO 300


पॉवरफुल सामान्य ज्ञान (GK from 251 to 300) प्रश्नोत्तरी सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए......


General Knowledge Quiz 251 TO 300
GK from 251 to 300



प्रश्‍न 251. रेडियोसक्रियता की खोज सर्वप्रथम किसने की थी ?
उत्तर – हेनरी बेक्वेरल (1896)

प्रश्न 252. अल्फा, बीटा और गामा किरणों के खोजकर्ता वैज्ञानिक का क्या नाम है ?
उत्तर – अर्नेस्ट रदरफोर्ड (1902)

प्रश्‍न 253. परमाणु बम के आविष्कारकर्ता वैज्ञानिक है ?
उत्तर – जूलियस रॉबर्ट ओपेनहाइमर (1945)

प्रश्‍न 254. रेडियो कार्बन डेटिंग द्वारा किसके आयु का निर्धारण करते है ?
उत्तर – जीवाश्म (फॉसिल)

प्रश्‍न 255. 'वर्ग विस्थापन नियम' का प्रतिपादन किसने किया था ?
उत्तर –काज़िमिर्ज़ फ़जान तथा फ्रेडरिक सोडी (1913)

प्रश्‍न 256. धन विधेयक केवल कौन से सदन में पेश किया जाता है ?
उत्तर – लोकसभा

प्रश्‍न 257. हड्डियों और दांतों में उपस्थित रासायनिक पदार्थ कौन-सा होता है ?
उत्तर – कैल्शियम फॉस्फेट ‐ Ca₃(PO₄)₂

प्रश्‍न 258. आइहोल (ऐहोल) शिलालेख का संबंध किस राजा से है ?
उत्तर – पुलकेशिन-II (द्वितीय)

प्रश्‍न 259. विक्रमशिला विश्वविद्यालय का संस्थापक कौन है ?
उत्तर – राजा धर्मपाल (पाल राजवंश)

प्रश्‍न 260. अवश्रव्य तरंगों की आवृत्ति किससे कम होती है ?
उत्तर – 20 Hz (हर्ट्ज)

प्रश्‍न 261. नेफ्थलीन का मुख्य स्रोत क्या है ?
उत्तर – तारकोल

प्रश्‍न 262. ईरान की संसद का नाम क्या है ?
उत्तर – मजलिस

प्रश्‍न 263. धुआंधार जलप्रपात झरना कौन-सी नदी के किनारे है ?
उत्तर – नर्मदा नदी (जबलपुर)

प्रश्‍न 264. नाइट्रिक अम्ल का लवण क्या कहलाता है ?
उत्तर – नाइट्रेट (NO₃¯)

प्रश्‍न 265. भारत में प्रथम विद्युत रेल कब चली थी ?
उत्तर – 3 फरवरी 1925 (बॉम्बे वीटी से कुर्ला तक)

प्रश्‍न 266. अर्जेंटीना देश के चारागाह का नाम क्या है ?
उत्तर – पम्पास या पंपास या पम्पा (मैदान)

प्रश्‍न 267. नींबू और संतरे में कौन-सा विटामिन पाया जाता है ?
उत्तर – विटामिन सी

प्रश्‍न 268. केंद्रीय बजट सामान्यत: किस महीने में पेश किया जाता है ?
उत्तर – फरवरी

प्रश्‍न 269. सेना चिकित्सा विज्ञान महाविद्यालय की स्थापना कहाँ की गई थी ?
उत्तर – पुणे (महाराष्ट्र)

प्रश्‍न 270. भरतपुर पक्षी अभयारण्य कौन से राज्य में है ?
उत्तर – राजस्थान

प्रश्‍न 271. विश्व खाद्य दिवस कब मनाया जाता है ?
उत्तर – 16 अक्टूबर को

प्रश्‍न 272. चूना पत्थर का कायांतरित रूप क्या है ?
उत्तर – संगमरमर

प्रश्‍न 273. सार्वजनिक क्षेत्र में विनिवेश क्या कहलाता है ?
उत्तर – निजीकरण

प्रश्‍न 274. पानी में हवा के बुलबुले किसके कारण चमकते है ?
उत्तर – पूर्ण आंतरिक परावर्तन

प्रश्‍न 275. गुजरात राज्य का प्रसिद्ध नृत्य कौन-सा है ?
उत्तर – डांडिया (रास)

प्रश्‍न 276. किस पदार्थ में ऑक्सीजन नहीं पाया जाता है ?
उत्तर – मिट्टी का तेल

प्रश्‍न 277. वह पदार्थ जो प्रकृति में तीन अवस्थाओं में पाया जाता है ?
उत्तर – जल (H₂O)

प्रश्‍न 278. वायु (हवा) क्या है ?
उत्तर – एक मिश्रण

प्रश्‍न 279. स्टेनलेस स्टील किस प्रकार की धातु है ?
उत्तर – मिश्र धातु

प्रश्न 280. प्रकृति में कौन न ही तत्त्व है और न ही यौगिक है ?
उत्तर – वायु (हवा)

प्रश्‍न 281. पदार्थ की चतुर्थ अवस्था कहलाती है ?
उत्तर – प्लाज़्मा

प्रश्‍न 282. विरंजक चूर्ण है ?
उत्तर – यौगिक

प्रश्‍न 283. बारूद किस श्रेणी के अंतर्गत आता है ?
उत्तर – मिश्रण

प्रश्‍न 284. कोयला क्या है ?
उत्तर – तत्व

प्रश्‍न 285. हीरा क्या है ?
उत्तर – तत्व

प्रश्‍न 286. शुद्ध तत्व है ?
उत्तर – सोडियम

प्रश्‍न 287. कौन एक आवेश रहित कण है ?
उत्तर – न्यूट्रॉन

प्रश्‍न 288. वह वैज्ञानिक जिसने परमाणु सिद्धांत की खोज की है ?
उत्तर – जॉन डाल्टन (1803)

प्रश्‍न 289. वह वैज्ञानिक जिसने इलेक्ट्रॉन की खोज की थी ?
उत्तर – जे. जे. थॉमसन (1897)

प्रश्‍न 290. किस वैज्ञानिक ने प्रोटॉन की खोज की थी ?
उत्तर – अर्नेस्ट रदरफोर्ड (1920)

प्रश्‍न 291. न्यूट्रॉन के खोजकर्ता है ?
उत्तर – जेम्स चैडविक (1931)

प्रश्‍न 292. उस वैज्ञानिक का नाम बताइए जो पॉजिस्ट्रान के खोजकर्ता है ?
उत्तर – कार्ल डेविड एंडरसन (1932)

प्रश्‍न 293. परमाणवीय नाभिक के खोजकर्ता है ?
उत्तर – अर्नेस्ट रदरफोर्ड (1911)

प्रश्‍न 294. तत्व के सबसे छोटे भाग को कहा जाता है ?
उत्तर – परमाणु (नाभिकीय)

प्रश्‍न 295. इलेक्ट्रॉन के तरंग प्रकृति के सर्वप्रथम खोजकर्ता है ?
उत्तर – लुइस डी ब्रोगली (1924)

प्रश्‍न 296. कर्जन वायली की हत्या किसने की थी ?
उत्तर – मदनलाल ढींगरा

प्रश्‍न 297. सिरके में कौन-सा एसिड पाया जाता है ?
उत्तर – एसिटिक अम्ल (CH₃COOH)

प्रश्‍न 298. उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति कौन करता है ?
उत्तर – राष्ट्रपति

प्रश्‍न 299. क्यूबा की राजधानी है ?
उत्तर – हवाना

प्रश्‍न 300. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रथम मुस्लिम अध्यक्ष थे ?
उत्तर – बदरुद्दीन तैयबजी





No comments