Breaking News

One Liner GK 📖 from 101 to 150


Most Important One Liner Gk from 101 to 150...

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए


101. दो बार माउण्ट एवरेस्ट पर विजय प्राप्त करने वाली महिला पर्वतारोही कौन हैं? – चन्द्रप्रभा ऐतवाल

102. संसार का सबसे प्राचीन राजतन्त्र किस देश का है? – जापान

103. विश्व के सबसे गरम स्थल का नाम क्या है? – अल अजीजिया

104. किस शहर में भारत के पहले ग्रीन  आईटी पार्क की स्थापना की गयी है? – कोलकाता

105. ‘नेशनल शुगर रिसर्च इन्स्टीयूट्’ कहाँ पर स्थित है? – कानपुर (उत्तर प्रदेश)

106. ‘भरतनाट्यम्’ कहाँ का प्रमुख शास्त्रीय नृत्य है? – तमिलनाडु

107. ‘बीजक’ का रचयिता कौन है? – कबीर

108. एयर-इण्डिया में विमान चालक बनने वाली प्रथम महिला कौन है? – हरप्रीत अहलूवालिया

109. ‘रानी झाँसी ट्राॅफी’ किस खेल में प्रदान की जाती है? – क्रिकेट

110. ‘ग्रैण्ड स्लैम’ किस खेल से जुड़ा हुआ है? – टेनिस

111. एशियाई विकास बैंक का मुख्यालय कहां स्थित है? – मनीला

112. ‘विंग्स आॅफ फायर’ किस प्रसिद्ध वैज्ञानिक की आत्मकथा है? – ए.पी.जे. अब्दुल कलाम

113. राष्ट्रीय वन आयोग की स्थापना कब हुई? – वर्ष 2002

114. दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संघ (सार्क) की स्थापना कब की गयी? – वर्ष 1985

115. ‘राष्ट्रीय विज्ञान दिवस’ कब मनाया जाता है? – 28 फरवरी

116. भारतीय फिल्म तथा टेलीविजन संस्थान ​कहां स्थित है? – पूना

117. ‘यूरो’ मुद्रा का प्रचलन कब से हुआ? – 1 जनवरी, 2002

118. किस देश की प्रति व्यक्ति आय विश्व में सर्वाधिक है? – लक्जेमबर्ग

119. भारत की पहली मिसाइल विभेदी पनडुब्बी कौनसी है? – आई.एन.एस. सिन्धुशस्त्रा

120. ‘यूरोपीय संघ’ का मुख्यालय कहाँ है? – ब्रुसेल्स

121. विश्व व्यापार संगठन की स्थापना कब की गयी? – 1 जनवरी, 1995

122. आधुनिक ओलम्पिक खेल कब आरम्भ हुये थे? – 1896

123. ‘टेलीविजन’ का आविष्कार किसने किया? – बेयर्ड ने

124. विश्व व्यापार संगठन का मुख्यालय कहाँ है? – जेनेवा

125. ‘केन्द्रीय चमड़ा अन्वेषण इन्स्टीट्यूट’ कहाँ पर स्थित है? – चेन्नई

126. ‘सिक्योरिटी पेपर मिल’ कहाँ पर स्थित है? – नासिक

127. पैगम्बर हजरत मोहम्मद का जन्म कब हुआ था? – 570 ईसवी

128. कोणार्क मन्दिर कहाँ स्थित है? – ओडिशा

129. ‘विक्रम साराभाई अन्तरिक्ष केन्द्र’ कहाँ पर स्थित है? – त्रिवेन्द्रम

130. रोबोट से सर्जरी करने वाला पहला भारतीय कौन है? – ए.के. हेमल

131. देश का सर्वोच्च शौर्य पुरस्कार परमवीर चक्र सर्वप्रथम किसे दिया गया? – मेजर सोमनाथ शर्मा

132. साहित्य के क्षेत्र में ज्ञानपीठ पुरस्कार पाने वाली पहली महिला थी? – आशापूर्णा देवी

133. अर्जुन अवार्ड किस क्षेत्र में प्रदान किये जाते हैं? – खेल

134. भारत का पहला परमाणु अनुसन्धान रिएक्टर कौनसा है? – अप्सरा

135. दिल्ली की गद्दी पर बैठने वाला पहला अफगान शासक कौन था? – बहलोल लोदी

136. विश्व के एकमात्र देश का नाम क्या है जिसके राष्ट्रीय ध्वज पर उसका मानचित्र अंकित रहता है? – लक्जेमबर्ग

137. प्रथम दादा साहब फाल्के पुरस्कार के विजेता कौन हैं? – देविका रानी

138. हवाई जहाज के ‘ब्लैक बाक्स’ का क्या रंग होता है? – काला

139. शब्द ‘आयरन’ किस खेल से सम्बन्धित है? – गोल्फ

140. क्रिकेट में बल्ले की अधिकतम अनुमानतः लम्बाई कितनी होती है? – 38"

141. संयुक्त राष्ट्र महासभा की प्रथम महिला सभापति होने का गौरव किस भारतीय को प्राप्त है? – विजयालक्ष्मी पण्डित

142. हृदय प्रत्यारोपित करने वाला पहला भारतीय डाॅक्टर कौन है? – वी. वेणुगोपाल

143. वायु-सेना अकादमी कहाँ पर स्थित है? – हैदराबाद

144. पृथ्वी की आयु का मापन किस विधि द्वारा किया जाता है? – यूरेनियम विधि द्वारा

145. प्रथम एशियाई खेल का आयोजन स्थल कहां था? – नई दिल्ली

146. भारत के रिमोट सेन्सिंग सेटेलाइट प्रोग्राम का जनक कौन है? – के. कस्तूरीरंगन

147. राजस्थान का प्रमुख लोक नृत्य कौनसा है? – घूमर

148. कत्था बनाने हेतु किस पेड़ की लकड़ी का प्रयोग होता है? – खैर

149. कम्प्यूटर के सन्दर्भ में ALU का तात्पर्य किससे होता है? – अरिथमेटिक लाॅजिक यूनिट

150. उबेर कप किसके लिये दिया जाता है? – महिला बैडमिन्टन





No comments