Breaking News

General Knowledge Quiz 351 TO 400


सामान्य ज्ञान (GK) प्रश्नोत्तरी 351 से  400...

 सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए 

General Knowledge Quiz 351 TO 400
GK from 351 to 400


प्रश्‍न 351. धरातल पर पाए जाने वाले लम्बे तथा संकरे पर्वतों को क्या कहा जाता है ?
उत्तर – पर्वत कटक, चोटी (Ridge)

प्रश्‍न 352. विश्व की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील कौन-सी है ?
उत्तर – सुपीरियर झील (संयुक्त राष्ट्र अमेरिका)

प्रश्‍न 353. भारत की सबसे बड़ी झील कौन-सी है ?
उत्तर – चिल्का झील (ओड़िशा)

प्रश्‍न 354. सांभर झील कहाँ पर स्थित है ?
उत्तर – जयपुर (राजस्थान)

प्रश्‍न 355. भूकंप का अध्यन किस विज्ञान के अंतर्गत किया जाता है ?
उत्तर – भूकंप विज्ञान( seismology)

प्रश्‍न 356. राजस्थान ओलम्पिक एसोसिएशन के नवनिर्वाचित चेयरमैन कौन है ?
उत्तर – अजीत सिंह राठौड़

प्रश्‍न 357. 35वें राष्ट्रीय खेल, 2015 में राजस्थान ने कितने पदक जीते थे ?
उत्तर – 18 पदक

प्रश्‍न 358. राजस्थान राज्य में पहला द्रोणाचार्य पुरस्कार किसे प्राप्त हुआ ?
उत्तर – करण सिंह

प्रश्‍न 359. प्रतिष्ठित टेबल टेनिस चैम्पियनशिप एशियन कप-2015 का आयोजन कहाँ किया गया था ?
उत्तर – सवाई मानसिंह इंडोर स्टेडियम, जयपुर

प्रश्‍न 360. राजस्थान के अलीबक्षी ख्याल का सम्बद्ध किस क्षेत्र से है ?
उत्तर – अलवर

प्रश्‍न 361. राजस्थान का शंकरिया नृत्य किससे सम्बन्धित है ?
उत्तर – कालबेलिया जाति के सपेरों का युगल नृत्य है।

प्रश्‍न 362. स्वतन्त्रतापूर्व राजस्थान का कौन-सा समाचार-पत्र आर्य समाजी विचारधारा (Ideology) का संवर्धक नहीं था ?
उत्तर – राजपूताना गजट (1882)

प्रश्‍न 363. राजस्थान के कौन से क्षेत्र में चैत्र-शुक्ल पंचमी को “गुलाबी गणगौर” मनाई जाती है ?
उत्तर – नाथद्वारा

प्रश्‍न 364. राजस्थान में इतिहास में “पट्टा रेख” से क्या अभिप्राय है ?
उत्तर – आकलित राजस्व

प्रश्‍न 365. सर्वप्रथम किसने राजस्थान के राजसी शासक वर्ग के लिए पृथक् शिक्षा संस्थान की आवश्यकता पर बल दिया था ?
उत्तर – कैप्टन वाल्टर

प्रश्‍न 366. राजस्थानी साहित्य की एक प्रारम्भिक रचना हंसावली किसके द्वारा रचित है ?
उत्तर – सूफी कवि असाइत द्वारा (1370)

प्रश्‍न 367. राजस्थान की किस झील (Lakes) को रामसर आर्द्रभूमि की सूची में सम्मिलित किया गया है ?
उत्तर – सांभर झील

प्रश्‍न 368. राजस्थान सरकार द्वारा पहली वन नीति का अनुमोदन कब किया गया ?
उत्तर – 8 फरवरी 2010

प्रश्‍न 369. राजस्थान सरकार ने कौन से वर्ष में राजस्थान जैविक विविधता नियमों को बनाया तथा राजस्थान राज्य जैवविविधता बोर्ड की स्थापना की ?
उत्तर – 14 सितंबर 2010

प्रश्‍न 370. राजस्थान लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष के रूप में से किसका कार्य सबसे लम्बा रहा है ?
उत्तर – श्री देवी शंकर तिवारी

प्रश्‍न 371. राजस्थान राज्य में 30 जून, 2016 तक कितनी बार राष्ट्रपति शासन लागू किया गया है ?
उत्तर – 4 बार

प्रश्‍न 372. सन् 1952 के परिसीमन आयोग ने राजस्थान विधान सभा की सदस्य संख्या कितनी निर्धारित की थी ?
उत्तर – 160

प्रश्‍न 373. राजस्थान विधान सभा के इतिहास में 30 जून, 2016 तक कितनी बार विश्वास प्रस्ताव प्रस्तुत हुआ और उस पर चर्चा हुई ?
उत्तर – चार बार

प्रश्‍न 374. राजस्थान सूचना आयोग का गठन कब हुआ था ?
उत्तर – 18 अप्रैल, 2006

प्रश्‍न 375. वर्ष 2015 तक राजस्थान में पंचायती राज संस्थाओं के लिए कितनी बार चुनाव आयोजित किए गए है ?
उत्तर – 10 बार

प्रश्‍न 376. शेखावटी ब्रिगेड का मुख्यालय कहाँ स्थित था ?
उत्तर – झुंझुनू (राजस्थान)

प्रश्‍न 377. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी को राज्य में लोकप्रिय बनाने के लिए सरकार ने राजस्थान में विज्ञान केन्द्र और विज्ञान पार्क स्थापित किए हैं। वह स्थान जहाँ पर विज्ञान पार्क अब तक स्थापित किए गए हैं, कौन से है ?
उत्तर – जयपुर, नवलगढ़, झालरापाटन (झालावाड़)।

प्रश्‍न 378. किसने सुझाव दिया था कि पृथ्वी की उत्पत्ति गैसों और धूल से हुई ?
उत्तर – रूसी वैज्ञानिक ऑटो श्मिड ने (1943)

प्रश्‍न 379. किसी स्थान का मानक समय निर्धारित करने का आधार होता है ?
उत्तर – प्रधान मध्यान्ह रेखा

प्रश्‍न 380. संसार की सबसे बड़ी झील कौन-सी है ?
उत्तर – कैस्पियन सागर

प्रश्‍न 381. पृथ्वी की ऊपरी परत में किसकी मात्रा अधिक पायी जाती है ?
उत्तर – ऑक्सीजन (O₂) और सिलिकॉन (Si)

प्रश्‍न 382. पृथ्वी की सबसे ऊपरी परत को क्या कहते है ?
उत्तर – भू-पटल या भू-पर्पटी (Crust)

प्रश्‍न 383. भू-पटल (Crust) और भू-प्रवाह (Upper Mantle) के संपर्क क्षेत्र को क्या कहते है ?
उत्तर – मोहोरोविसीक संगति या मोहो विच्छेदन या मोहोरोविकिक असातत्य (Moho Discontinuity)।

प्रश्‍न 384. चट्टानों के अध्यन करने वाले विज्ञान को क्या कहते है ?
उत्तर – शैलिकी या शैलविज्ञान (Petrology)

प्रश्‍न 385. संपूर्ण पृथ्वी पर सबसे अधिक मात्रा में पाया जाने वाला धातु तत्व कौन-सा है ?
उत्तर – लोहा (Iron)


प्रश्‍न 386. रिक्टर स्केल का निर्माण किसने किया था ?
उत्तर – चार्ल्स फ्रांसिस रिक्टर (1935)

प्रश्‍न 387. सामान भूकंपीय तीव्रता वाले स्थानों को मिलाने वाली रेखा क्या कहलाती है ?
उत्तर – सम-भूकंपीय रेखा (Isoseismal Line)

प्रश्‍न 388. भारत को कितने भूकंपीय क्षेत्रो में विभाजित किया गया है ?
उत्तर – चार (II, III, IV तथा V)

प्रश्‍न 389. संसार का सर्वोच्च ज्वालामुखी पर्वत कौन-सा है ?
उत्तर – कोटोपैक्सी (इक्वाडोर)

प्रश्‍न 390. संसार का सबसे ऊंचा जलप्रपात कौन-सा है ?
उत्तर – एन्जिल जलप्रपात (वेनेज़ुएला)

प्रश्‍न 391. ज्वार भाटा के कारण समुद्री जल स्तर में उत्पन्न अंतर को क्या कहते है ?
उत्तर – ज्वारीय परिसर (Tidal Range)

प्रश्‍न 392. विश्व का सबसे लम्बा रेल मार्ग कौन-सा है ?
उत्तर – ट्रांस साइबेरियन रूट (10260 किमी)

प्रश्‍न 393. भारत का प्रथम आई.एस.ओ. (ISO) प्रमाण पत्र वाला बैंक है ?
उत्तर – केनरा बैंक (1 जुलाई 1906)

प्रश्‍न 394. प्रथम बैंक जिसने 1946 में भारत से बाहर लंदन में अपनी शाखा खोली ?
उत्तर – बैंक ऑफ इंडिया (7 सितंबर 1906)

प्रश्‍न 395. वर्तमान समय में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के अध्यक्ष कौन है ?
उत्तर – दिनेश कुमार खारा

प्रश्‍न 396. भारत के कुल भू-भाग का कितना प्रतिशत क्षेत्र राजस्थान में है ?
उत्तर – 10.4%

प्रश्‍न 397. भारत के थार मरुस्थल का कितना भाग राजस्थान में है ?
उत्तर – 62%

प्रश्‍न 398. राजस्थान राज्य पर्यटन के लोगो (Logo) में सम्मिलित वाक्य क्या है ?
उत्तर – जाने क्या दिख जाए

प्रश्‍न 399. 31 अक्टूबर, 2015 को राजस्थान की मुख्यमंत्री ने पहले “अन्नपूर्णा भण्डार” का उद्घाटन कहाँ किया था ?
उत्तर – भंभौरी

प्रश्‍न 400. जनसमस्याओं के निराकरण के लिए किस अधिनियम को लागू करने में राजस्थान पहला राज्य है ?
उत्तर – सुनवाई का अधिकार अधिनियम





No comments