Breaking News

General Knowledge related to Official Language 🔠

   राजभाषा से संबंधित सामान्य ज्ञान 


राजभाषा से संबंधित सामान्य ज्ञान


1. भारत संघ की राजभाषा क्या है? – देवनागरी लिपि में हिंदी


2. राजभाषा हिंदी किस लिपि में लिखी जाती है? – देवनागरी


3. राजभाषा अधिनियम 1963 कब पारित हुआ? – 10.05.1963


4. राजभाषा अधिनियम 1963 कब संशोधित था? – 1967


5. राजभाषा नियम के अधीन वर्गीकृत तीन क्षेत्र क्या-क्या है? – क, ख व ग क्षेत्र


6. हर साल 'हिंदी दिवस' कब मनाया जाता है? – 14 सितंबर को


7. राजभाषा नियम के अनुसार, अंदमान व निकोबार द्वीप किस क्षेत्र में आता है? – 'क' क्षेत्र


8. 'ख' क्षेत्र में वर्गीकृत एक मात्र संघ राज्य क्षेत्र क्या? – चंडीगढ़


9. अरुणाचल प्रदेश की राजभाषा क्या है? – अंग्रेजी


10. राजभाषा विभाग का 'राभाकास' से क्या मतलब है? – राजभाषा कार्यान्वयन समिति


11. केंद्रीय हिंदी समिति के अध्यक्ष कौन है? – प्रधानमंत्री


12. संसदीय राजभाषा समिति का गठन कब हुआ? – जनवरी 1976


13. संसदीय राजभाषा समिति में कितने सदस्य हैं? – राजभाषा प्रश्नोत्तरी


14. राजभाषा की संसदीय समिति में लोक सभा के कितने सदस्य हैं? – 20


15. फिलहाल राजभाषा की संसदीय समिति की कितनी उप-समितियां हैं? – 3 उप समितियां


16. राजभाषा की संसदीय समिति का मुख्य कार्य क्या है? – हिंदी के प्रगामी प्रयोग की समीक्षा करना


17. प्रमुख नगरों में गठित नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष कौन होते हैं? – नगर के वरिष्ठतम अधिकारी


18. राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठकों की आवधिकता क्या है? – 3 महीने में एक बार


19. नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठकों की आवधिकता क्या है? – 6 महीने में एक बार


20. राजभाषा का वार्षिक कार्यक्रम कौन तैयार करता है? – राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय


21. राजभाषा अधिनियम की धारा 3(3) कब से प्रवृत्त हुई? – 26 जनवरी 1965


22. राजभाषा नीति की जानकारी देने वाले अनुच्छेद संविधान के किस भाग में हैं? – भाग-XVII – सत्रहवें भाग


23. राजभाषा अधिनियम 1963, की धारा 6 व 7 किस राज्य में लागू नहीं होती? – जम्मू कश्मीर


24. किन-किन राज्यों में उर्दू को राजभाषा के रूप में घोषित किया गया है? – आंध्रप्रदेश व बिहार


25. साल में कितनी बार हिंदी परीक्षाएं चलाई जाती हैं? – दो बार


26. हिंदी परीक्षाएं किन-किन में महीनों में चलाई जाती हैं? – मई व नवंबर


27. कोटि 'ख' में वर्गीकृत कर्मचारी कौन हैं? – जिनकी मातृभाषा उर्दू, पंजाबी, कश्मीरी, पुश्तो, सिन्धी या सह भाषा हो


28. कोटि 'ग' में वर्गीकृत कर्मचारी कौन हैं? – जिनकी मातृभाषा मराठी, गुजराती, बंगाली, उडिया या असामी हो


29. कोटि 'घ' में वर्गीकृत कर्मचारी कौन हैं? – जो दक्षिण भारत की भाषा या अंग्रेजी बोलते हों


30. हर साल हिंदी संबंधी कौन-सा समारोह मनाया जाता है? – राजभाषा उत्सव व हिंदी दिवस


31. राजभाषा उत्सव किसलिए मनाया जाता है? – कर्मचारियों के बीच राजभाषा के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए और हिंदी में काम करने को प्रेरित करने के लिए


32. 'ख' क्षेत्र में आने वाले राज्यों का नाम बताइए। – गुजरात, महाराष्ट्र, पंजाब, चंडीगढ़ के संघ राज्य क्षेत्र


33. फिलहाल संविधान के आठवीं अनुसूची में कितनी भाषाएं सम्मिलित हैं? – बाईस


34. राजभाषा अधिनियम 1963 क्यों पारित था? – 1965 के बाद भी हिंदी के साथ अंग्रेजी को जारी रखने का प्रावधान करने के लिए


35. राजभाषा नियम कब पारित हुआ? – 1976


36. अनुच्छेद 344 के अनुसरण में राजभाषा आयोग की नियुक्ति कब हुई? – वर्ष 1955 में


37. देश का पहला राष्ट्रीय हिन्दी संग्रहालय कहाँ स्थापित किया जा रहा है? – आगरा


38. वर्ष 1976 में गठित संसदीय राजभाषा समिति के अध्यक्ष कौन थे? – तत्कालीन गृह मंत्री श्री ओम मेहता


39. संसदीय राजभाषा समिति की कौन-सी समिति प्रतिवेदन का मसौदा तैयार करती है? – संसदीय राजभाषा समिति की आलेख एवं साक्ष्य उपसमिति


40. भारत के प्रथम राष्ट्रकवि कौन हैं? – मैथिलीशरण गुप्त





No comments