Breaking News

राफेल विमान के बारे में 13 रोचक तथ्य | 13 Interesting Facts about Rafale Aircraft

राफेल विमान के बारे में कुछ रोचक तथ्य क्या हैं?

     सबसे पहले तो आपको बता दू की राफेल लड़ाकू विमान फ्रांस की डसाल्ट एविएशन कंपनी बनाती है जो की एक बहुउपयोगी लड़ाकू विमान के रूप में देखा जाता है। राफेल डसाल्ट कंपनी द्वारा बनाया गया 2 इंजन वाला जबर्दस्त लड़ाकू विमान है। दरअसल फ्रेंच में राफेल का मतलब होता है तूफान।
     जानकारी के अनुसार वर्ष 1970 में फ्रांसीसी सेना ने अपने पुराने पड़ चुके लड़ाकू विमानों को बदलने की मांग की थी जिसके बाद फ्रांस ने 4 यूरोपीय देशों के साथ मिलकर एक बहुउद्देशीय लड़ाकू विमान की परियोजना पर काम शुरू किया जिसका नाम दिया गया राफेल। परन्तुकुछ समय बाद ही विमान के निर्माण के दौरान किन्ही कारणों से साथी देशों से कुछ मतभेद हो जाने के बाद फ्रांस ने इस विमान पर अकेले ही काम करना शुरू कर दिया।
राफेल विमान के बारे में 13 रोचक तथ्य , 13 Interesting Facts about Rafale Aircraft

"भारत सरकार ने साल 2012 में फ्रांस के साथ 36 राफेल विमानों का सौदा किया था।"

👉 यह है राफेल की कुछ बेहतरीन खासियतें.....

1. राफेल, हवा से हवा में मारक मिसाइलें ले जाने में सक्षम है।

2. यह 3700 किमी की रेंज कवर कर सकता है। 

3. इसकी रफ़्तार 1920 किमी प्रति घंटे है।

4. यह 1312 फीट के बेहद छोटे रनवे से उड़ान भरने में सक्षम है।

5. यह 15,590 गैलन ईंधन ले जाने की क्षमता रखता है।

6.  यह 36 हजार फीट से लेकर 50 हजार फीट तक उड़ान भरने में सक्षम है। इतना ही नहीं यह 1 मिनट में 50 हजार फीट पर पहुंच जाता है।

7. राफेल एक बार में 1,852 समुद्री मील तक उड़ सकता है।

8. राफेल, अमेरिका के F-16 की तुलना में 0.82 फीट ज्यादा ऊंचा है।

9. राफेल हवा से हवा के साथ हवा से जमीन पर हमले के साथ परमाणु हमला करने में सक्षम होने के साथ-साथ बेहद कम ऊंचाई पर उड़ान के साथ हवा से हवा में मिसाइल दाग सकता है। इतना ही नहीं इस विमान में ऑक्सीजन जनरेशन सिस्टम लगा है और लिक्विड ऑक्सीजन भरने की जरूरत नहीं पड़ती है।

10. अपने स्वयं के वजन का दोगुना से अधिक वजन ले जा सकता है। परमाणु हथियार ले जाने में भी सक्षम है।
सभी रक्षा विशेषज्ञ मानते हैं कि अब जंग उसी देश के द्वारा जीती जाएगी जिसकी वायुसेना में ताकत होगी। ऊपर दिए गए आंकड़े यह सिद्ध करते हैं कि राफेल विमान बहुत ही जबरदस्त लड़ाकू विमान है।

11. एक दृश्य सीमा से परे की हवा से हवा में मिसाइल से मारक क्षमता है जो संभवतः अपनी कक्षा में सर्वश्रेष्ठ है। 150 किमी की सीमा पर दुश्मन के विमानों को उड़ा सकता है। मतलब एल ओ सी पार किये बिना ही पाकिस्तान का काफी क्षेत्र हमारी रेंज में।
राफेल विमान के बारे में 13 रोचक तथ्य , 13 Interesting Facts about Rafale Aircraft

12. इसमें खास इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सिस्टम भी लगा है जिसकी मदद से दुश्मनों को लोकेट किया जा सकता है और तो और उनके रडार को भी जाम किया जा सकता हैं।

13. एक रडार चेतावनी रिसीवर शत्रु की ट्रैकिंग सिस्टम की पहचान करने के लिए।